वाई.एस.एस फाउंडेशन एवं बरकत संस्था द्वारा महिला आत्मसुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

विनायक गुप्ता

नोएडा, युवा शक्ति एवं बरकत संस्था द्वारा ग्रीन वैली मॉडर्न स्कूल, सेक्टर 128, नोएडा में महिला आत्मसुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिलाओ एवं लडकियों में आत्मविश्वास का निर्माण, आत्मरक्षा तकनीकें, कानूनी अधिकार,  आपातकालीन प्रतिक्रिया आदि मुख़्य रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष सेक्टर 126 सुबोध तोमर रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। मार्शल आर्ट मास्टर वीरेंदर सिंह द्वारा सिखाया गया कि वे कैसे खतरों को पहचान कर उनसे कैसे निपटा जा सकता हैं। कार्यशाला में महिला सुरक्षा के विषयों पर गहन  चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आयरन, कैल्शियम एवं सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण भी किया गया। यह वितरण उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण था जो इन उत्पादों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत उपयोगी रहा। युवा शक्ति एवं बरकत संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण  एवं सुरक्षा के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था है। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।  संस्था अध्यक्ष सीमा गुप्ता एवं सचिन गुप्ता, कमांडर  नृप कुमार मेहता, सुरेश चंद शर्मा, विक्रम सेठी, रणपाल अवाना, प्रकाश कुबले, शिवानी, आकांशा, संतोष आदि सदस्य उपस्थिति रहे।

www.youtube.com/@NEWSPLUSBHARAT006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *